ईरानी नौसेना के एक वरिष्ठ कमांडर ने कहा है कि अमरीकी, ईरानी नौसेना की अंतरराष्ट्रीय समुद्र में उपस्थित पर बयान देने की योग्यता नहीं रखते।
एडमिरल हबीबुल्लाह सैयारी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर ईरान अंतरराष्ट्रीय समुद्र में उपस्थित रह सकता है। उन्होंने कहा कि अमरीकी यह पूछ रहे हैं कि ईरान अंतरराष्ट्रीय समुद्र में क्यों उपस्थित रहना चाहता है और हम उनसे यह पूछते हैं तुम लोग हमारी समुद्री सीमा और हमारे क्षेत्र में क्या कर रहे हो? उन्होंने क्षेत्र में फार्स की खाड़ी में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति का विरोध करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के सुनिश्चित करने के लिए विदेशियों की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बल दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्र में ईरान की उपस्थित का अमरीका द्वारा विरोध वास्तव में इस लिए है क्योंकि अमरीकियों को अपनी चिंता हो गयी है।
..........
166